PM Kisan 21th Kist Payment Date: सभी किसानों के खाते में इस दिन जमा होंगे 21वीं किस्त के 2000 रूपये, फाइनल तिथि जारी
PM Kisan 21th Kist Release Today: देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों के लिए आज का दिन बेहद राहत भरा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत केंद्र सरकार द्वारा 21वीं किस्त की राशि जारी कर दी गई है। जिन किसानों ने अपनी e-KYC और भूमि सत्यापन समय पर पूरा कर लिया है, उनके बैंक खातों में ₹2,000 की राशि सीधी DBT के जरिए भेजी जा रही है।
यह किस्त रबी सीजन की शुरुआत में किसानों के लिए किसी आर्थिक सहारे से कम नहीं है। इस राशि से किसान खाद, बीज और अन्य जरूरी चीजों की खरीद आसानी से कर सकेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र किसान तक यह आर्थिक मदद बिना किसी रुकावट के पहुंचे।
सभी किसानों को 21वीं किस्त के ₹2000 आज मिलेंगे
PM किसान योजना के तहत हर साल पात्र किसानों को ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में भेजी जाती है। इस योजना से देशभर के लगभग 11 करोड़ किसान परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार ने अब 21वीं किस्त की राशि जारी करना शुरू कर दिया है, और जिन किसानों ने सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, उनके खाते में आज से पैसा ट्रांसफर होना शुरू हो चुका है।
21वीं किस्त के लिए जरूरी कार्य
21वीं किस्त प्राप्त करने के लिए किसानों को कुछ आवश्यक काम पूरे करने होंगे। सबसे पहले किसानों को अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके साथ ही बैंक खाते का विवरण सही होना चाहिए और आधार कार्ड उसी खाते से लिंक होना आवश्यक है। अगर खाते में PFMS DBT सिस्टम सक्रिय नहीं है, तो भुगतान नहीं हो पाएगा। इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नजदीकी CSC केंद्र या कृषि विभाग से अपने सभी दस्तावेज़ और बैंक विवरण अपडेट करवा लें ताकि भुगतान में कोई देरी न हो।
21वीं किस्त के लिए पात्रता
योजना का लाभ केवल भारतीय नागरिक किसानों को मिलेगा जिनके पास अधिकतम 2 हेक्टेयर तक कृषि भूमि हो।
किसान का नाम पीएम किसान की लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में होना आवश्यक है।
किसान का आधार कार्ड और बैंक खाता आपस में लिंक होना चाहिए।
किसान का मोबाइल नंबर योजना में पंजीकृत और सक्रिय होना चाहिए ताकि सभी अपडेट समय पर मिल सकें।
e-KYC प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है, बिना इसके भुगतान रोका जा सकता है।
किसान की ज़मीन उसी के नाम पर होनी चाहिए और खसरा-खतौनी रिकॉर्ड अपडेट रहना चाहिए।
जो किसान पहले से योजना के तहत पंजीकृत हैं लेकिन पिछली किस्त किसी कारण से नहीं मिली, उन्हें इस बार पूरी राशि मिलने की संभावना है।
पीएम किसान की 21वीं किस्त स्टेटस कैसे चेक करें?
सबसे पहले किसान पीएम किसान योजना की की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
अब होमपेज पर मौजूद “Farmers Corner” सेक्शन में “Beneficiary Status” के विकल्प पर क्लिक करना है।
अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करना होगा।
इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को ध्यानपूर्वक भरें और “Get Data” पर क्लिक करना है।
अब आपके सामने पूरी जानकारी खुल जाएगी, जिसमें किस्त का ट्रांजेक्शन स्टेटस, बैंक विवरण और भुगतान की स्थिति दिखेगी।
अगर “Payment Success” लिखा है, तो इसका मतलब है कि आपकी 21वीं किस्त जल्द ही आपके खाते में पहुंचने वाली है।
अगर “Pending” या “Rejected” स्टेटस दिखे, तो आपको नजदीकी CSC सेंटर या कृषि विभाग कार्यालय में जाकर अपनी जानकारी अपडेट करवानी होगी।
इस तरह आप घर बैठे यह जान सकते हैं कि आपकी किस्त आई है या नहीं और अगर कोई त्रुटि है तो उसे समय पर सुधार सकते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें