Best bulbs in Indian market 2026 : About Bulb in hindi
विद्युत बल्ब के बारें में (About Bulb in hindi) : सबसे पहले तो आपको बता दे की विद्युत् बल्ब का अविष्कार एडिसन (light bulb invention) नामक वैज्ञानिक ने किया था। इस बल्ब में टंगस्टन धातु का एक पतला कुण्डलीनुमा तन्तु लगा होता है। इस धातु का आक्सीकरण रोकने के लिये बल्ब के अन्दर निर्वात् कर दिया जाता है। जैसा की आप निचे दिए गए चित्र (thomas edison light bulb) में देख सकते है इसका आवरण पतले काँच का बना होता है। कभी-कभी बल्ब के अन्दर पूर्णतः निर्वात् करने की बजाय उसमें आर्गन या नाइट्रोजन जैसी कोई अक्रिय गैस भर देते हैं। आपको बता दे की टंगस्टन धातु का प्रयोग इसलिये किया जाता है, क्योंकि इसका गलनाँक अत्यधिक(लगभग 3500°C) होता है। तन्तु में धारा प्रवाहित होने पर उसका ताप 1500°C से 2500°C तक हो जाता है। जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी ने 1906 में गरमागरम प्रकाश बल्बों के लिए टंगस्टन फिलामेंट बनाने की अपनी विधि का पेटेंट कराया। एडिसन के समय में, इन फिलामेंट के लिए महीन तार बनाने के लिए आवश्यक उपकरण मौजूद नहीं थे। तापदीप्त बल्ब एक सदी से भी अधिक समय से घरों में आम रहे हैं। पिछले दस वर्षों में, कॉम्पैक्ट...